Gumla News, Jharkhand News, Student Death, Suspicious Death, Gumla Police, Crime News, Breaking News, Ranchi News, Jharkhand Crime, Minor Girl Death, गुमला समाचार, झारखंड न्यूज, छात्रा की मौत, संदिग्ध मौत, पुलिस जांच, अपराध समाचार, ब्रेकिंग न्यूज, नाबालिग छात्रा, आत्महत्या मामला, गुमला पुलिस, samacharplus, samachar plus, samachar plus Jharkhand, samacharplus bihar, samachar plus live, sumeet roy, sumeet roy samacharplus, ranchi, ranchi news, ranchi samachar, Jharkhand, Jharkhand updates , Jharkhand news, Jharkhand khabar, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस लाइव, रांची, रांची न्यूज़, रांची खबर, रांची समाचार, रांची अपडेट, झारखण्ड, झारखंड खबर, झारखंड न्यूज़, झारखंड समाचार, sumeet roy ranchi, Jharkhand crime, crime news, Jharkhand murder, Jharkhand sports, Jharkhand politics, samacharplus Jharkhand, samachar plus ranchi, samacharplus ranchi, samachar plus editor, samacharplus news, samacharplus updates, samacharplus news, samachar plus bihar, हेमंत सोरेन, कलपना सोरेन, कल्पना सोरेन, हेमंत सोरेन झारखंड, हेमंत सोरेन खबर, हेमंत सोरेन लाइव, झारखंड, bihar, bihar news, bihar crime, bihar updates, bihar latest news, bihar murder, बिहार, बिहार समाचार, बिहार खबर, बिहार की खबर, बिहार न्यूज़, पटना, पटना की खबर, बिहार चुनाव, बिहार इलेक्शन, तेजश्वी यादव, नितीश कुमार, तेज प्रताप यादव, लालू प्रसाद यादव, लालू यादव, पटना क्राइम, पटना की खबर, पटना में हत्या, patna news, patna updates, patna video, patna latest news, nitish kumar, tejashwi yadav, prashant kishor, tej pratap, lalu yadav, lalu Prasad yadav   | झारखंड
झारखंड

गुमला में पेड़ से लटका मिला 16 वर्षीय छात्रा का शव, हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस

गुमला के सतपारा घटा इलाके में 16 वर्षीय छात्रा का शव आम के पेड़ से लटका मिला। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों एंगल से जांच कर रही है।

गुमला: झारखंड के गुमला जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। सदर थाना क्षेत्र के सतपारा घटा इलाके में एक 16 वर्षीय छात्रा का शव आम के पेड़ से लटका हुआ मिलने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान वार्ड पार्षद विजयपाल भगत की पुत्री सुशांति कुमारी के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है, जबकि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

सुबह बगीचे में मिला शव

जानकारी के अनुसार सुशांति कुमारी कक्षा आठ की छात्रा थी। घटना से एक दिन पहले वह अपनी मां सुहानी भगत के साथ डूमरडीह जिलिंगा जतरा गई थी। रात में घर लौटने के बाद वह घर के पास ही सो गई थी। परिजनों ने बताया कि सुबह करीब पांच बजे उसने शौचालय जाने की बात कही और घर के पीछे स्थित बगीचे की ओर चली गई।

काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की। इसी दौरान आम तोड़ने के लिए बगीचे पहुंचे कुछ ग्रामीणों की नजर पेड़ से लटके छात्रा के शव पर पड़ी। यह खबर फैलते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही पहुंची पुलिस

घटना की जानकारी मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ भी की।

हत्या या आत्महत्या, जांच जारी

फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि मामला आत्महत्या का है या इसके पीछे कोई और वजह है। पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।

गांव में शोक की लहर

किशोरी की मौत से पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोग और जनप्रतिनिधि परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। घटना ने इलाके के लोगों को झकझोर कर रख दिया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments