Ranchi News, Missing Children, Jagannathpur News, Ranchi Police, Patel Nagar, Jharkhand News, CCTV Footage, Missing Brother Sister, Breaking News, Child Missing Case, रांची समाचार, लापता बच्चे, जगन्नाथपुर थाना, झारखंड न्यूज, भाई-बहन लापता, पुलिस जांच | झारखंड
झारखंड

राजधानी रांची के पटेल नगर से दो मासूम भाई-बहन लापता, परिवार ने लोगों से मांगी मदद, तलाश में जुटी पुलिस

रांची के जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर से 6 वर्षीय युवांश और 10 वर्षीय रोशनी लापता हो गए हैं। पुलिस CCTV फुटेज खंगालकर बच्चों की तलाश में जुटी है।

Ranchi में बच्चों के लापता होने की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। ताजा मामला जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के पटेल नगर का है, जहां बीते 25 मई की दोपहर से एक भाई और बहन रहस्यमय तरीके से लापता हैं। घटना के बाद परिवार में चिंता और दहशत का माहौल है।

दोपहर से गायब हैं दोनों बच्चे

जानकारी के अनुसार पटेल नगर निवासी चिरंजीव महतो ने Jagannathpur Police Station में अपने दोनों बच्चों की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

लापता बच्चों की पहचान:

  • युवांश उर्फ तूफान (6 वर्ष)
  • रोशनी कुमारी (10 वर्ष)

के रूप में हुई है।

CCTV फुटेज में दिखे बच्चे

पुलिस लगातार बच्चों की तलाश में जुटी हुई है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है। एक फुटेज में दोनों बच्चे घर से कुछ दूरी पर जाते हुए दिखाई दिए हैं।

इसके अलावा रेलवे स्टेशन और अन्य सार्वजनिक स्थानों के कैमरों को भी खंगाला जा रहा है ताकि बच्चों का सुराग मिल सके।

परिजनों ने लोगों से मांगी मदद

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत मोबाइल नंबर 9572650742 या थाना नंबर 9431706169 पर सूचना दें।

परिजनों ने बताया कि युवांश का इलाज भी चल रहा है। ऐसे में दोनों बच्चों के अचानक लापता होने से परिवार की चिंता और बढ़ गई है।

पुलिस लगातार कर रही छानबीन

पुलिस का कहना है कि मामले को गंभीरता से लिया गया है और बच्चों की तलाश के लिए लगातार छापेमारी एवं जांच अभियान चलाया जा रहा है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments