Hajipur crime news, supari killer arrested, Bihar crime news, murder conspiracy, Hajipur police, shooter arrested, weapon recovered, industrial area police station, crime update, Bihar breaking news, hajipur latest news, सुपारी किलर, हत्या की साजिश, हाजीपुर समाचार, बिहार क्राइम न्यूज, | बिहार
बिहार

हाजीपुर में 50 हजार की सुपारी लेकर पहुंचा शूटर को ग्रामीणों ने कट्टा समेत दबोचा

हाजीपुर के हिलालपुर गांव में हत्या की सुपारी लेकर पहुंचे एक शूटर को ग्रामीणों ने हथियार और हेरोइन के साथ पकड़ लिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

हाजीपुर: Hajipur के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित हिलालपुर गांव में बुधवार रात उस समय हड़कंप मच गया, जब 50 हजार रुपये की सुपारी लेकर हत्या करने पहुंचे एक शूटर को ग्रामीणों ने हथियार समेत पकड़ लिया। गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी, जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया।

हत्या की फिराक में पहुंचा था आरोपी

पकड़ा गया आरोपी बराटी थाना क्षेत्र के चकियारी गांव निवासी भूषण कुमार बताया जा रहा है। आरोप है कि वह हिलालपुर निवासी सुभाष यादव की हत्या करने आया था।

ग्रामीणों के अनुसार युवक सुबह से ही सुभाष यादव के घर के आसपास संदिग्ध तरीके से घूम रहा था। उसकी हरकतों पर शक होने के बाद लोगों ने उसे रोककर पूछताछ की।

तलाशी में मिला कट्टा और कारतूस

पूछताछ के दौरान युवक घबरा गया। तलाशी लेने पर उसके पास से देसी कट्टा, कारतूस और भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और जमकर पिटाई कर दी।

सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।

पूछताछ में हुआ बड़ा खुलासा

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे हत्या के लिए 50 हजार रुपये की सुपारी दी गई थी। उसने अंकित सिंह का नाम लेते हुए दावा किया कि उसी ने हत्या की जिम्मेदारी सौंपी थी।

पुरानी दुश्मनी से जुड़ा मामला

ग्रामीणों का कहना है कि मामला करीब दो साल पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है। बताया जा रहा है कि सुभाष यादव के भाई रंजीत यादव पर पहले हत्या का आरोप लग चुका है और उसी का बदला लेने के लिए शूटर को भेजा गया था।

गांव में तनाव, पुलिस अलर्ट

घटना के बाद हिलालपुर गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने इलाके में गश्त बढ़ा दी है और दोनों पक्षों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

थानाध्यक्ष अरविंद पासवान ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है और सुपारी देने वाले सहित पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है।

अमरजीत हत्याकांड से जुड़ रहे तार

पुलिस जांच में इस मामले के तार 23 जून 2024 को हुए अमरजीत कुमार हत्याकांड से भी जुड़ते नजर आ रहे हैं। उस मामले में रंजीत यादव समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था।

फिलहाल पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और यह पता लगाने में जुटी है कि इस साजिश में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

You can share this post!

Comments

Leave Comments