dhanbad news, gold bar missing case, jeweller staff missing, dhanbad breaking news, kumardhubi news, gold theft case, bank more news, jharkhand crime news, abandoned car case, missing employee news, CCTV investigation, dhanbad latest news, धनबाद समाचार, गोल्ड बार मामला, झारखंड क्राइम न्यूज | झारखंड
झारखंड

धनबाद में 80 लाख का सोना लेकर फरार हुआ ज्वेलर्स कर्मी, पुलिस जांच में जुटी

धनबाद के कुमारधुबी बाजार स्थित ज्वेलर्स दुकान का कर्मचारी 80 लाख रुपये का गोल्ड बार लेकर गायब हो गया। पुलिस साजिश और अपहरण दोनों एंगल से जांच कर रही है।

धनबाद: Dhanbad जिले के कुमारधुबी बाजार स्थित एक ज्वेलर्स दुकान से जुड़ा बड़ा मामला सामने आया है। मदन लाल अग्रवाल ज्वेलर्स का एक कर्मचारी करीब 80 लाख रुपये मूल्य का गोल्ड बार लेकर रहस्यमय तरीके से गायब हो गया है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

सोने की जांच कराने गया था धनबाद

जानकारी के अनुसार, ज्वेलर्स दुकान में कार्यरत राणा चटर्जी 17 मई की दोपहर कार से गोल्ड बार लेकर धनबाद के बैंक मोड़ स्थित एक सेंटर में सोने की जांच कराने गया था। बताया गया कि जब वह वहां पहुंचा तो संबंधित सेंटर बंद मिला।

इसके बाद उसने वापस लौटने की बात कही, लेकिन वह दोबारा दुकान नहीं पहुंचा।

मोबाइल हुआ स्विच ऑफ

काफी देर तक इंतजार करने के बाद दुकान मालिक Piyush Agrawal ने राणा चटर्जी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ मिला। इसके बाद परिजनों और ज्वेलर्स प्रबंधन की चिंता बढ़ गई।

दो दिनों तक उसकी तलाश की गई। इस दौरान पश्चिम बंगाल के कुल्टी स्थित उसके घर भी जाया गया, लेकिन वहां भी उसका कोई सुराग नहीं मिला।

बैंक मोड़ में लावारिस मिली कार

जीपीएस ट्रैकिंग के जरिए पता चला कि राणा जिस कार से गया था, वह धनबाद के बैंक मोड़ इलाके में पिछले दो दिनों से लावारिस हालत में खड़ी थी।

वहीं, सीसीटीवी फुटेज में राणा चटर्जी कार पार्क कर बैग लेकर उतरते हुए दिखाई दिया है।

साजिश और अपहरण दोनों एंगल से जांच

दुकान मालिक ने आशंका जताई है कि राणा चटर्जी ने अपने साले के साथ मिलकर 80 लाख रुपये का सोना गायब किया है। उन्होंने पूरे मामले में परिवार की भूमिका की भी जांच करने की मांग की है।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि मोबाइल बंद होने से पहले उसकी अंतिम लोकेशन पश्चिम बंगाल के कल्याणेश्वरी इलाके में मिली थी।

पत्नी से भी हुई पूछताछ

मामले की जांच कर रहे अधिकारी कोलेश्वर उरांव ने राणा चटर्जी की पत्नी से भी पूछताछ की। पत्नी ने बताया कि घटना वाले दिन दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उसकी आखिरी बार बातचीत हुई थी। इसके बाद से कोई संपर्क नहीं हुआ।

फिलहाल Jharkhand Police पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पुलिस साजिश और अपहरण दोनों एंगल से जांच में जुटी हुई है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments