निशा भगत, Nisha Bhagat Case, CBI जांच, हेमंत सोरेन, Hemant Soren, झारखंड न्यूज, रांची न्यूज, आदिवासी नेत्री, निशा भगत मौत मामला, पिठोरिया थाना, Jharkhand News, Ranchi News, CBI Investigation, Jharkhand Politics | झारखंड
झारखंड

निशा भगत केस की CBI जांच होगी, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने दिए निर्देश

आदिवासी नेत्री निशा भगत मौत मामले की जांच अब CBI करेगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने CBI जांच के निर्देश दिए। जानिए पूरा मामला।

रांची : आदिवासी नेत्री निशा भगत की मौत के मामले में अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) जांच करेगा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच CBI से कराने के निर्देश दे दिए हैं। मुख्यमंत्री ने मंगलवार को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। इस फैसले के बाद मामले की जांच को लेकर एक नया मोड़ आ गया है।

निशा भगत प्रकरण को लेकर पिछले कई दिनों से राजनीतिक और सामाजिक स्तर पर आवाज उठ रही थी। आदिवासी संगठनों और विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ताओं की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की जा रही थी। घटना के बाद से ही पुलिस की कार्रवाई और जांच की दिशा को लेकर भी सवाल उठाए जा रहे थे।

गौरतलब है कि निशा भगत की मौत के मामले में पिठोरिया थाना प्रभारी सतीश कुमार पांडेय को लाइन हाजिर किया जा चुका है। वहीं, मामले की जांच के लिए एसआई स्तर की अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इसके अलावा ज्योत्सना केरकेट्टा और अजय तिर्की के नाम भी इस मामले में नामजद आरोपियों के रूप में सामने आए हैं।

अब मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद इस पूरे प्रकरण की जांच CBI के हाथों में जाने का रास्ता साफ हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि केंद्रीय एजेंसी की जांच से घटना से जुड़े तथ्यों, परिस्थितियों और अब तक उठे सवालों की निष्पक्ष पड़ताल हो सकेगी।

न्याय की मांग कर रहे लोगों की निगाहें अब CBI जांच पर

निशा भगत प्रकरण में लगातार न्याय की मांग कर रहे लोगों के लिए मुख्यमंत्री का यह फैसला महत्वपूर्ण माना जा रहा है। अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि CBI जांच कब शुरू होती है और जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं। मामले से जुड़े सभी पहलुओं की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments