Jharkhand Police, Shailendra Kumar Sinha, President Police Medal, President Medal, Police Medal, Jharkhand News, Ranchi News, Bokaro News, Police Awards, Home Ministry, Police Personnel, Meritorious Service Medal, Independence Day 2026, Jharkhand Police News, Samachar Plus | झारखंड
झारखंड

Jharkhand Police: IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक, 8 पुलिसकर्मी भी सम्मानित

झारखंड पुलिस के IG शैलेंद्र कुमार सिन्हा को राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक मिलेगा। वहीं 8 पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह मंत्रालय ने पदक पाने वालों की सूची जारी कर दी है।

रांची। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर झारखंड पुलिस के लिए सम्मान की बड़ी खबर सामने आई है। केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी पदक सूची में झारखंड को एक राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और आठ सराहनीय सेवा पदक मिले हैं। हालांकि, इस बार राज्य के खाते में कोई वीरता पदक नहीं आया है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक झारखंड पुलिस के आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा को दिया गया है। वह वर्तमान में बोकारो के जोनल आईजी के पद पर कार्यरत हैं।

8 पुलिसकर्मियों को मिलेगा सराहनीय सेवा पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची के अनुसार झारखंड पुलिस के आठ पुलिसकर्मियों को सराहनीय सेवा पदक के लिए चुना गया है। इनमें एएसआई, हवलदार और सिपाही शामिल हैं।

सराहनीय सेवा पदक पाने वाले पुलिसकर्मियों के नाम हैं:

एएसआई पंकज कुमार राय

हवलदार योगेंद्र कुमार दास

हवलदार नंद किशोर महतो

हवलदार पूर्ण बहादुर सिंह

हवलदार जितेंद्र कुमार सिंह

सिपाही औरंगजेब खान

सिपाही संजय कुमार सिंह

सिपाही अनीता तिर्की

मोरहाबादी मैदान में किया जाएगा सम्मान

जानकारी के अनुसार, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और कर्मियों को पदक अगले वर्ष 26 जनवरी या 15 अगस्त के मौके पर रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित राजकीय समारोह में प्रदान किए जाएंगे।

इन पदकों को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट और सराहनीय योगदान के लिए दिए जाने वाले महत्वपूर्ण सम्मानों में माना जाता है।

इस बार नहीं मिला कोई वीरता पदक

केंद्रीय गृह मंत्रालय की ओर से जारी सूची में झारखंड को इस बार एक भी वीरता पदक नहीं मिला है। वहीं राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक और आठ सराहनीय सेवा पदकों के जरिए झारखंड पुलिस के अधिकारियों और जवानों के सेवा कार्यों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है।

राष्ट्रपति विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित होने वाले आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा समेत सभी आठ पुलिसकर्मियों को पदक मिलने की घोषणा के बाद पुलिस विभाग में खुशी का माहौल है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments