Jharkhand Police, Independence Day 2026, Police Medal, IPS Officers, police samman, veerata padak, sarahniya seva, rashtrapati police padak, Jharkhand Police News, Ranchi News, Jharkhand News, police officers, police personnel, women police, police award, Samachar Plus | झारखंड
झारखंड

झारखंड के 3 IPS समेत 29 पुलिसकर्मी होंगे सम्मानित, वीरता और सराहनीय सेवा के लिए मिलेगा पदक

स्वतंत्रता दिवस 2026 पर झारखंड के 3 IPS अधिकारियों समेत 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। एक ASI को राष्ट्रपति पुलिस पदक, 5 जवानों को वीरता और 23 को सराहनीय सेवा पदक मिलेगा।

रांची। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झारखंड के तीन IPS अधिकारियों समेत कुल 29 पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी विशिष्ट, वीरतापूर्ण और सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा। गृह विभाग की ओर से जारी सूची में पुलिसकर्मियों के नाम शामिल किए गए हैं।

जारी सूची के अनुसार, एक ASI को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक, पांच पुलिसकर्मियों को वीरता के लिए पदक और तीन IPS अधिकारियों समेत 23 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों को सराहनीय सेवा के लिए पुलिस पदक दिया जाएगा। इस बार सम्मान पाने वालों में पांच महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं।

ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को राष्ट्रपति पदक

विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक JAP-1 के ASI कैलाश प्रसाद श्रेष्ठ को प्रदान किया जाएगा।

वहीं, वीरता के लिए पुलिस पदक पाने वालों में लातेहार के सब इंस्पेक्टर विनय कुमार, IRB-4 लातेहार के ASI प्रमोद कुमार राय, लातेहार जिला बल के आरक्षी वेद प्रकाश महतो और रामचंद्र कुमार महतो तथा IRB-1 जामताड़ा के आरक्षी कृष्णा मुर्मू शामिल हैं।

3 IPS अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक

सराहनीय सेवा के लिए पदक पाने वालों में IG रेल डॉ. माईकेलराज एस, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर तैनात IPS अधिकारी अन्नेपु विजयालक्ष्मी और DIG कोल्हान अनुरंजन किस्पोट्टा शामिल हैं।

इसके अलावा स्पेशल ब्रांच के DSP नीरज कुमार, वायरलेस के इंस्पेक्टर अरुण कुमार, STF के इंस्पेक्टर मनोज कुमार राय, ITS रांची के इंस्पेक्टर असित कुमार मोदी, STF के ASI अरविंद कुमार पालित, वशिष्ठ कुंवर, संजीव कुमार झा और विजय कुमार को भी सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।

रांची समेत कई जिलों के पुलिसकर्मियों को सम्मान

सराहनीय सेवा पदक पाने वालों में रांची जिला के ASI दीपक पुंज, CID के ASI महेंद्र महतो, STF के हवलदार इकबाल, हवलदार बिन्दराय मुण्डरी और हवलदार विजय थापा शामिल हैं।

वहीं, JAP-10 होटवार की महिला आरक्षी मान्ती खलखो, प्रभा देवी और महिला हवलदार रंजिता कुजूर को भी सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया जाएगा।

इसके अलावा गढ़वा के आरक्षी विदेशी मांझी, चतरा के आरक्षी अजय कुमार दूबे, JAP-10 की महिला आरक्षी पुष्पा ओड़ेया और गुमला के आरक्षी दीपक कुमार सिंह को भी सराहनीय सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा।

स्वतंत्रता दिवस पर होगा सम्मान

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस अधिकारियों और कर्मियों को उनकी सेवा, बहादुरी और कर्तव्य के प्रति समर्पण के लिए सम्मानित किया जाएगा। पुलिस पदक पाने वाले अधिकारियों और जवानों की सूची में राज्य के अलग-अलग जिलों और पुलिस इकाइयों से जुड़े कर्मियों को शामिल किया गया है।

यह सम्मान पुलिस बल के उन अधिकारियों और जवानों के योगदान को मान्यता देता है, जिन्होंने अपनी ड्यूटी के दौरान विशिष्ट सेवा, साहस और जिम्मेदारी का परिचय दिया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments