असम CRPF कैंप फायरिंग, Assam CRPF Camp Firing, Nagaon News, CRPF Jawan Firing, CRPF Camp Incident, Assam News, Ramnaval Singh Yadav, Vishnu Prasad Baghel, CRPF News, Breaking News India | देश/विदेश
देश/विदेश

असम के CRPF कैंप में खूनी संघर्ष: जवान ने दो साथियों को मारी गोली, फिर खुद को भी किया शूट, 3 की मौत

असम के नागांव स्थित CRPF के 34वीं बटालियन कैंप में एक जवान ने दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी और बाद में खुद भी आत्महत्या कर ली। घटना में कुल 3 जवानों की मौत, एक घायल।

असम: असम के नागांव जिले में स्थित CRPF के 34वीं बटालियन कैंप में मंगलवार को एक दर्दनाक घटना सामने आई। कैंप के अंदर एक CRPF जवान ने अपने ही दो साथियों पर गोली चला दी, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी जवान ने कथित तौर पर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। इस पूरी घटना में कुल तीन जवानों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना नागांव के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन CRPF कैंप में हुई। शुरुआती जानकारी के अनुसार, किसी बात को लेकर हुए विवाद के बाद एक जवान ने अचानक अपने साथियों पर फायरिंग शुरू कर दी।

मृतकों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रामनवल सिंह यादव डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए वहां पहुंचे थे। इसी दौरान आरोपी जवान ने उन पर भी गोली चला दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आरोपी ने खुद को गोली मार ली।

इस गोलीबारी में माने गोविंद श्रीपुल नामक एक अन्य जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल जवान को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ CRPF अधिकारी और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। पूरे कैंप को सुरक्षा घेरे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि जवान ने अपने साथियों पर गोली क्यों चलाई। अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं से मामले की जांच की जा रही है और जांच पूरी होने के बाद ही घटना के कारणों का खुलासा हो सकेगा।

इस घटना ने सुरक्षा बलों के भीतर तनाव और मानसिक स्वास्थ्य जैसे गंभीर मुद्दों को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments