रामकृपाल कंस्ट्रक्शन, आयकर विभाग सर्वे, रांची आईटी सर्वे, रांची न्यूज, झारखंड न्यूज, Income Tax Survey Ranchi, Hawala Chat, IT Raid, Financial Irregularities, Breaking News Jharkhand, रांची न्यूज, झारखंड न्यूज, आयकर विभाग, आईटी सर्वे, रामकृपाल कंस्ट्रक्शन, हवाला चैट, 300 करोड़, आयकर छापा, वित्तीय अनियमितता, ब्रेकिंग न्यूज, रांची ब्रेकिंग न्यूज, Ranchi News, Jharkhand News, Income Tax Survey, IT Survey, Ramkripal Construction, Hawala, Financial Scam, Breaking News, Income Tax Department, Ranchi Breaking News, Samachar Plus, Samachar Plus Jharkhand, Samachar Plus Bihar, Samachar Plus News, Samachar Plus Hindi News, Samachar Plus Live, Samachar Plus Breaking News, समाचार प्लस, समाचार प्लस झारखंड, समाचार प्लस बिहार, Ranchi News, Jharkhand Breaking News, Hindi News Today, Latest Jharkhand News | झारखंड
झारखंड

रांची में IT सर्वे का बड़ा धमाका! रामकृपाल कंस्ट्रक्शन से जुड़े 300 करोड़ के काले धन का खुलासा, हवाला चैट भी मिली

रांची में रामकृपाल कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़ी कंपनियों पर आयकर विभाग का सर्वे तीसरे दिन भी जारी। 300 करोड़ रुपये की अघोषित आय, 50 करोड़ कैश ट्रांजैक्शन और हवाला चैट मिलने का दावा।

रांची: राजधानी रांची में आयकर विभाग (Income Tax Department) की बड़ी कार्रवाई लगातार तीसरे दिन भी जारी है। रामकृपाल कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड और उससे जुड़ी कंपनियों के ठिकानों पर चल रहे सर्वे में अब तक करीब 300 करोड़ रुपये की अघोषित आय का पता चलने का दावा किया गया है। जांच के दौरान डिजिटल डिवाइस और मोबाइल फोन से हवाला लेन-देन से जुड़े चैट भी मिलने की जानकारी सामने आई है, जिसकी गहन जांच की जा रही है।

300 करोड़ की अघोषित आय का दावा

आयकर विभाग के सर्वे में अब तक सामने आए दस्तावेजों के अनुसार, कंपनियों के बीच फंड ट्रांसफर कर करीब 50 करोड़ रुपये का कैश जनरेट किया गया। इसके अलावा रिकॉर्ड में 200 करोड़ रुपये नकद खर्च दिखाया गया है। हालांकि, जांच के दौरान कंपनी से जुड़े लोग इस भारी नकद खर्च का संतोषजनक हिसाब नहीं दे पाए हैं।

हवाला चैट की भी हो रही जांच

सर्वे के दौरान जब्त किए गए मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस की जांच में कथित तौर पर हवाला लेन-देन से संबंधित चैट भी मिली हैं। आयकर विभाग अब इन चैट्स के आधार पर वित्तीय लेन-देन और संभावित नेटवर्क की जांच कर रहा है।

150 अधिकारी कर रहे हैं जांच

30 जुलाई से शुरू हुए इस सर्वे में आयकर विभाग के करीब 150 अधिकारी जुटे हुए हैं। रामकृपाल कंस्ट्रक्शन और उससे जुड़ी कंपनियों के पांच अलग-अलग ठिकानों पर दस्तावेजों, डिजिटल रिकॉर्ड और व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े आय-व्यय का गहन सत्यापन किया जा रहा है।

वित्तीय अनियमितताओं की जांच जारी

जांच के दौरान कई अन्य वित्तीय अनियमितताओं के संकेत भी मिले हैं। आयकर विभाग सभी दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान कर रहा है। फिलहाल सर्वे जारी है और जांच पूरी होने के बाद ही विभाग की ओर से आधिकारिक तौर पर विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।

You can share this post!

Comments

Leave Comments