Curesta ACMS Hospital, Ranchi News, Anesthesia Technologist Day, Operation Theatre Technologist Day, Dr Sanjay Kumar, Dr Major Ramesh Das, Irba Ranchi, Healthcare News, Curesta Hospital, Medical News, Curesta ACMS Hospital, Curesta Hospital, Ranchi News, Healthcare, Operation Theatre, Anesthesia Technologist, Dr Sanjay Kumar, Dr Major Ramesh Das, Irba, Medical News, क्यूरेस्टा हॉस्पिटल, रांची समाचार, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट, ऑपरेशन थिएटर, स्वास्थ्य समाचार, इरबा, डॉ संजय कुमार, डॉ रमेश दास | झारखंड
झारखंड

क्यूरेस्टा ACMS सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट डे मनाया गया

रांची के इरबा स्थित Curesta ACMS Super Speciality Hospital में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट डे मनाया गया। कार्यक्रम में डॉ. संजय कुमार और डॉ. (मेजर) रमेश दास ने टेक्नोलॉजिस्टों की अहम भूमिका पर प्रकाश डाला।

रांची: सोमवार को रांची के इरबा स्थित Curesta ACMS Super Speciality Hospital में नेशनल एनेस्थीसिया एंड ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट डे उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि न्यूरोट्रॉमा सोसाइटी ऑफ इंडिया के अध्यक्ष एवं झारखंड के प्रख्यात न्यूरो सर्जन डॉ. संजय कुमार, डॉ. (मेजर) रमेश दास तथा क्यूरेस्टा हॉस्पिटल के सीनियर ओटी टेक्नोलॉजिस्ट एवं ओटी टेक्नोलॉजिस्ट एसोसिएशन के पूर्वी जोन के सचिव संजय कुमार ने संयुक्त रूप से केक काटकर किया।



कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ. संजय कुमार ने कहा कि आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था में एनेस्थीसिया और ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजिस्ट की भूमिका लगातार बढ़ रही है। किसी भी जटिल या सामान्य सर्जरी की सफलता में इनकी महत्वपूर्ण भागीदारी होती है। उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के साथ समन्वय बनाकर मरीजों को सुरक्षित और बेहतर उपचार उपलब्ध कराने में ओटी एवं एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट अहम जिम्मेदारी निभाते हैं।

डॉ. (मेजर) रमेश दास ने भी टेक्नोलॉजिस्टों के समर्पण और पेशेवर दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में उनका योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम के दौरान अस्पताल के चिकित्सकों, ओटी स्टाफ, एनेस्थीसिया टेक्नोलॉजिस्ट और अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने भाग लिया। इस अवसर पर टेक्नोलॉजिस्टों के योगदान को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

You can share this post!

Comments

Leave Comments